CLICK HERE FOR MORE INFORMATION   'Rangoli Making' Competition RegistrationMake and upload a rangoli. Attractive cash prizes to be given.”

राष्ट्रीय कला उत्सव में आरोही सिंह केवी खगौल की छात्रा का चयन


 केंद्रीय विद्यालय खगौल नवी कक्षा की छात्रा आरोही सिंह की त्रिआयामी मूर्तिकला केन्द्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली  राष्ट्रीय स्तर पर कला उत्सव के लिए चयनित की गई है। पूरे देश में केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से मूर्तिकला में 2 प्रतिभागियों का चयन किया गया है जिसमे आरोही सिंह केंद्रीय विद्यालय संगठन पटना संभाग, बिहार से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली इकलौती प्रतिभागी है जिसकी त्रिआयामी मूर्तिकला एनसीईआरटी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है जो आगामी जनवरी 2023 भुनेश्वर में आयोजित होगी। उसमें पूरे केन्द्रीय विद्यालय संगठन  से मूर्तिकला में इकलौती छात्रा केंद्रीय विद्यालय खगौल पटना संभाग की होगी।प्राचार्य श्री एम. पी. सिंह ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन देश की कला संस्कृति से विद्यार्थियों को परिचित कराने के लिए हमेशा भिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करता रहता है यह दूसरा मौका है कि केंद्रीय विद्यालय खगौल की छात्रा एनसीईआरटी कला उत्सव में पूरे  केन्द्रीय विद्यालय संगठन का मूर्ति कला में प्रतिनिधित्व करेगी ।इस बच्ची को तैयार करने में कला शिक्षक श्री जितेंद्र कुमार का सराहनीय योगदान है साथ ही छात्रा आरोही सिंह को बधाई दी है। उन्होंने बताया आरोही सिंह अपने कला की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन की है। अपने कृति में ग्लोबल वार्मिंग को दिखाई है और साथ ही समाज को उन्होंने जो संदेश दिया है कि हमें अपने प्रकृति के बारे में सोचना होगा और अपने वनस्पति और जीव को संरक्षण करना होगा आरोही सिंह विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करती रहती है इस प्रतियोगिता को लेकर आरोही के माता-पिता एवं शिक्षकों के बीच खुशी की लहर है

No comments:

Post a Comment